नवीनतम
चारधाम यात्रा के लिए हवाई सेवाएं स्थगित
नैनीताल [महामीडिया] भारत और पाकिस्तान के बीच दिन पर दिन बढ़ रही तनातनी के बीच उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के लिए हवाई सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। केदारनाथ समेत चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई। इस संबंध में सरकार ने आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है।