अमरनाथ यात्रा  शुरू     

अमरनाथ यात्रा  शुरू     

बालटाल[ महामीडिया] अमरनाथ यात्रा आज 1 जुलाई से शुरू हो गई है, जो 62 दिनों तक जारी रहेगी। अमरनाथ यात्रा के दौरान भक्तों को बाबा अमरनाथ के गुफा मंदिर में दर्शन करने का मौका मिलता है। बाबा अमरनाथ की गुफा मंदिर को हिंदू धर्म में बहुत महत्व दिया जाता है। यह मंदिर हिमालय के दक्षिण कश्मीर में स्थित है और इसे भगवान शिव के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है। अमरनाथ यात्रा के लिए बहुत सारे खास इंतजाम किए गए हैं। यह यात्रा कोरोना महामारी के कारण थोड़ी अलग तरह से हो रही है। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं को हर समय कार्ड पहनना अनिवार्य है। यात्रा के दौरान को आरामदायक कपड़े और ट्रैकिंग जूते पहनने की सलाह दी गई है। बाबा अमरनाथ बर्फानी के भक्त पहलगाम और बालटाल के रास्ते पवित्र गुफा की ओर निकल पड़े हैं। पहले जत्थे में 3488 तीर्थयात्री शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें