गोमती चक्र के अद्भुत प्रयोग 

गोमती चक्र के अद्भुत प्रयोग 

भोपाल (महामीडिया) गोमती चक्र एक दुर्लभ प्राकृतिक और आध्यात्मिक शैल पत्थर है। यह गोमती नदी में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। यह भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र का सूक्ष्म स्वरूप माना जाता है। इसका प्रयोग प्रमुख रूप से लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए किया जाता है। यह एक गोल सफेद शैल पत्थर होता है, जिसके एक भाग में गोल चक्र जैसी आकृति प्राकृतिक रूप से उभरी रहती है, गोमती चक्र का एक भाग खोल की तरह ऊंचा होता है, जबकि दूसरी तरफ चक्कर जैसा होता है जो सांप की तरह वृत्ताकार होता है। इसलिए इसे नाग चक्र भी कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगो की कुंडली में या सर्पदोष है उनके लिए सिद्ध गोमती चक्र फायदेमंद है।
यह है गोमती चक्र के प्रयोग

  • आजकल हर व्यक्ति अपने घरेलू या पेशेवर जीवन में अनेक समस्याओं से घिरा रहता है। गोमती चक्र इस तरह की समस्याओं को दूर करने में बहुत उपयोगी साबित होते हैं। यह सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है। 
  • सिद्ध गोमती चक्र वास्तु दोष को नष्ट करता है। 11 गोमती चक्र दक्षिण पूर्व दिशा में इमारत की नींव में दबा देने से वास्तु दोष के बुरे प्रभाव दूर हो जाते हैं और घर के रहने वालों को दीर्घायु और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। 
  • सात सिद्ध गोमती चक्र लाल कपड़े में लपेटकर लॉकर या कैश बॉक्स में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती। कारोबार में बरकत आती है। धन के साथ अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि भी प्राप्त होती है। 
  • सिद्ध गोमती चक्र को बच्चों की रक्षा करने का कारगर उपाय माना जाता है। कई लोग ग्यारह सिद्ध गोमती चक्र एक लाल कपड़े में लपेटकर चावल या गेहूं के कंटेनरों में भी रखते हैं। इससे खाद्य पदार्थ कीटों से सुरक्षित रहते हैं। 

सिद्ध गोमती चक्र मन का डर दूर करता है...

  • अगर आप किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं या कोई बड़ा सौदा करने जा रहे हैं तो 11 सिद्ध गोमती चक्र अपनी जेब में रखें। इससे लाभ होगा।
  • 21 सिद्ध गोमती चक्र की पूजा देवी लक्ष्मी के साथ दीवाली पर करने से घर में सुख.समृद्धि बनी रहती है।
  • यदि घर में कोई सदस्य लगातार बीमार रहता हो तो 21 सिद्ध अभिमंत्रित गोमती चक्र को रोगी के चारों ओर घुमाएं और बीमार व्यक्ति के पलंग के साथ बांध दें। शीघ्र रोगमुक्ति होगी।
  • सिद्ध गोमती चक्र मन का डर दूर करता है। निर्णय एवं इच्छा शक्ति को बढ़ाता है। जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी हो वह गोमती चक्र की माला बनाकर पहनें। यह ऊर्जावान महसूस कराता है।
  • गोमती चक्र बच्चे पर बुरी नजर का प्रभाव दूर करता है। अगर बच्चे अक्सर बुरी नजर से प्रभावित रहते हैं, तो एक सुनसान जगह पर जाएं और छह सिद्ध अभिमंत्रित गोमती चक्र बच्चे के सिर पर उल्टी दिशा में सात बार घुमाएं और उन्हें फेंक दें। वापस पीछे देखे बिना अपने घर के लिए आ जाएं। यह प्रयोग पांच बार करें।
  • अगर आपको लगता है कि आपके बिजनेस पर किसी की बुरी नजर लग गई है तो आप 21 अभिमंत्रित गोमती चक्र 3 नारियल के साथ लें। गोमती चक्र और नारियल की पूजा करें। फिर उन्हें एक पीले कपड़े में बांधकर उसे अपने द्वार पर लटका दीजिए।
  • यदि बच्चे को डर लगता हो। नींद में उठकर डरता हो, बुरे सपने आते हों तो किसी भी माह के पहले मंगलवार के दिन अभिमंत्रित गोमती चक्र पर हनुमान जी के दाएं कंधे का सिंदूर लेकर तिलक करके लाल कपड़े में बांधकर बच्चे के गले में पहना दें, इससे बच्चा डरेगा नहीं।
     

सम्बंधित ख़बरें