अंगारक चतुर्थी कल

अंगारक चतुर्थी कल

भोपाल [ महामीडिया] कल मंगलवार को ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी है। यह व्रत घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने की कामना से किया जाता है। मंगलवार को चतुर्थी होने से इसे अंगारक चतुर्थी व्रत भी कहा जाता है। इस योग में गणेश जी के साथ ही हनुमान जी और मंगल ग्रह की भी विशेष पूजा करनी चाहिए।चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं। चतुर्थी तिथि पर ही गणेश जी ने अवतार लिया था। हिन्दी पंचांग के एक महीने में दो चतुर्थियां आती हैं, एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। गणेश जी के भक्त इन दोनों चतुर्थियों पर व्रत करते हैं। इस व्रत में भक्त दिनभर निराहार रहते हैं और शाम को चंद्र दर्शन के बाद गणेश पूजा करके व्रत पूरा करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें