महाकाल मंदिर में प्रवेश के लिए व्यवस्था बदली

महाकाल मंदिर में प्रवेश के लिए व्यवस्था बदली

उज्जैन (महामीडिया) ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए नया प्लान तैयार हो रहा है। इसके लिए मंदिर प्रशासन विशेषज्ञ की राय लेगा। दिव्यांग, वृद्ध, असहाय लोगों के लिए चार नंबर गेट से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। मौजूदा व्यवस्था अनुसार अधिक भक्तों को गर्भगृह से दर्शन कराने के लिए भीड़ नियंत्रण का नया प्लान तैयार कराया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञ से प्रवेश व निर्गम की व्यवस्था तैयार कराई जाएगी। यह भी तय किया जाएगा कि कब, किस द्वार को बंद रखना है तथा किस द्वार से भक्तों को प्रवेश देना है। दिव्यांग, वृद्ध तथा असहाय लोगों के लिए गेट नंबर चार भस्मारती द्वार से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गेट नंबर पांच वीआइपी द्वार और शंख द्वार सामान्य दर्शनार्थियों के लिए है।
साल के अंत व नए साल में 25 दिसंबर से चार जनवरी तक देशभर से हजारों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने आते हैं। कई सालों से इन दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिदिन हजारों में होती है। इस बार भी देशभर से भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने आएंगे। चार जनवरी 2022 तक भस्मारती आनलाइन बुकिंग भी फुल है। मंदिर समिति भीड़ भरे इन दिनों के लिए अगल से दर्शन व्यवस्था तय करेगी। संभव है कि इन दिनों में केवल सशुल्क रसीद पर ही भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश दिया जाएगा।
 

सम्बंधित ख़बरें