ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित होगी 

ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित होगी 

भोपाल  [ महामीडिया] मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर टूरिस्ट स्पॉट की सूची में नया अध्याय गढ़ने जा रहा है। यहां अष्टधातु से बनी आदि शंकराचार्य 108 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा जिस प्लेटफॉर्म पर होगी, उसकी ऊंचाई 54 फीट होगी। खास बात है कि जिस कंपनी ने गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और दुबई की बुर्ज खलीफा जैसी इमारतों को बनाने में सहयोग किया है, उसी कंपनी को इस प्रतिमा को बनाने का काम सौंपा जाएगा। मूर्ति को ‘कमल’ के आकार के करीब 27 फीट ऊंचे बेस पर खड़ा किया जाएगा। आदि शंकराचार्य की प्रतिमा की समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 280 मीटर (918 फीट) होगी। प्रोजेक्ट की लागत करीब 2 हजार करोड़ रुपए आएगी।शनिवार को शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई। इसमें शंकराचार्य जी की प्रतिमा, संग्रहालय व अंतरराष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान के संबंध में हुई चर्चा हुई। इस दौरान इस पूरे प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन दिया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य शंकर की ज्ञान भूमि ओंकारेश्वर का प्रकल्प अद्वैत वेदांत के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे एकात्मता की प्रतिमा 'STATUE OF ONENESS' नाम दिया गया है। बैठक में महामंडलेश्वर आचार्य अवधेशानंद सहित कई संत रहे उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें