पुरुषोत्तम मास  में अनुराधा नक्षत्र का शुभ संयोग आज 

पुरुषोत्तम मास  में अनुराधा नक्षत्र का शुभ संयोग आज 

भोपाल [ महामीडिया] शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। आज शुक्रवार का दिन इसलिए बेहद खास है, क्योंकि आज अनुराधा नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है। 28 जुलाई 2023 को सावन (अधिक मास) के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज दशमी तिथि दोपहर में 2:52 बजे तक रहेगी और इससे पहले 11:56 तक शुक्ल योग रहेगा। इसके बाद ब्रह्म योग लग जाएगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक, आज रात 12:55 तक अनुराधा नक्षत्र भी रहेगा, इस दौरान देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहिए। अनुराधा का वास्तविक अर्थ सफलता पाने से होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस नक्षत्र में विधि-विधान के साथ यदि देवी लक्ष्मी की आराधना की जाती है तो जीवन में सुख-समृद्धि आती है। अनुराधा नक्षत्र को शुभ सात्विक पुरुष नक्षत्र माना जाता है। शुभ मुहूर्त में मौलीश्री पेड़ की पूजा करने से देवी लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती है। यदि आसपास मौलश्री पेड़ न हो तो आप इस पेड़ की तस्वीर लगाकर भी पूजा कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें