
आज पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग
नईदिल्ली [ महामीडिया] आज 14 नवंबर 2022 को पुष्य नक्षत्र है हर महीने पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है। जब बृहस्पति, शनि और चंद्र ग्रह शुभ स्थिति में रहते हैं, तब पुष्य नक्षत्र बनता है।रविवार और सोमवार के दिन पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ माना जाता है। इन्हें रवि-पुष्य और सोम-पुष्य कहते हैं। सोम पुष्य नक्षत्र 14 नवंबर 2022 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा और 15 नवंबर 2022, मंगलवार की शाम 4 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।