आज सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग 

आज सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग 

भोपाल [ महामीडिया] आज सावन सोमवार और नाग पंचमी का योग है। इस दिन नाग देव की पूजा-दर्शन करने की परंपरा है। उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के ऊपरी तल मौजूद नागचंद्रेश्वर प्रतिमा के दर्शन सिर्फ नाग पंचमी पर ही किए जा सकते हैं। ये मंदिर साल में एक दिन के लिए खोला जाता है। सावन महीने और भाद्रपद के एक पक्ष में महाकालेश्वर की सवारी निकाली जाती है। नाग पचंमी और सावन सोमवार का योग होने से इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ गया है।महाकालेश्वर 12 ज्योतिर्लिंगों में तीसरा है। कई शास्त्रों में महाकालेश्वर का जिक्र है। ये मंदिर कई बार टूटा और बना है। महाकाल मंदिर की वर्तमान इमारत करीब 250-300 साल पुरानी मानी जाती है। मुगलों ने प्राचीन मंदिर को तोड़ दिया था, बाद में मराठा राजाओं ने महाकाल मंदिर बनवाया था।
 

सम्बंधित ख़बरें