महावीर जयंती पर ब्रह्मचारी गिरीश जी की शुभकामनाएं

महावीर जयंती पर ब्रह्मचारी गिरीश जी की शुभकामनाएं

भोपाल( महामीडिया ) आज महावीर जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। इस पुनीत एवं पावन अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख वेद विद्यामार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। ब्रह्मचारी गिरीश जी ने अपने शुभकामनाएं संदेश में कहा है कि भगवान महावीर के सत्य एवं अहिंसा का मार्ग लंबे समय से हमारी भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है। भगवान महावीर का जीवन दर्शन और सत्य का संदेश न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए विश्व बंधुत्व एवं भाईचारे का मार्ग प्रशस्त करके विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करता रहा है। इसलिए हम सभी को उनके बताए गए मार्ग पर चलकर सत्य एवं अहिंसा को अपनाना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें