चंपा षष्ठी एवं बैगन छठ आज

चंपा षष्ठी एवं बैगन छठ आज

भोपाल ( महा मीडिया) आज अगहन मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को चंपा षष्ठी या बैंगन छठ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन शिवलिंग पर जल अपर्ण के बाद बैंगन और बाजरा भी चढ़ाया जाता है। इसके कारण ही इस दिन को बैंगन छठ के रूप में मनाया जाता है। आज पूरे देश में चंपा षष्ठी और बैगन छठ का व्रत मनाया जाएगा ।यह त्योहार भगवान शिव के अवतार खंडोबा या खंडेराव को समर्पित है। खंडोबा को किसानों, चरवाहों और शिकारियों आदि का मुख्य देवता माना जाता है। यह त्योहार कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों का प्रमुख त्यौहार है। चंपा षष्ठी व्रत करने से जीवन में खुशियां बनी रहती है।यह व्रत करने से पिछले जन्म के सारे पाप धुल जाते हैं और आगे का जीवन सुखमय हो जाता है।

सम्बंधित ख़बरें