भगवान महाकाल की दिनचर्या में बदलाव 

भगवान महाकाल की दिनचर्या में बदलाव 

भोपाल [ महामीडिया] महाकाल मंदिर में गर्मी के दिनों में भगवान महाकाल की दिनचर्या में बदलाव होगा। राजाधिराज महाकाल गर्म की बजाय ठंडे जल से स्नान करेंगे। मंदिर में प्रतिदिन होने वाली पांच में से तीन आरती का समय बदलेगा। चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर सात मार्च से इसकी शुरुआत हो जाएगी। महाकालेश्वर मंदिर की पूजन परंपरा में साल में दो बार भगवान महाकाल की दिनचर्या व आरती का समय बदलता है। वर्तमान में शरद पूर्णिमा से सर्दी के अनुसार भगवान महाकाल की सेवा पूजा की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें