लोक आस्था का महापर्व छठ 

लोक आस्था का महापर्व छठ 

भोपाल [ महामीडिया] लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो चुका है। इस पर्व का समापन 20 नवंबर को होगा। चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होता है। छठ महापर्व सूर्य उपासना का सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी माई की पूजा-उपासना विधि-विधान के साथ की जाती है। यह सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस पर्व में आस्था रखने वाले लोग सालभर इसका इंतजार करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि छठ का व्रत संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि और उसकी दीर्घायु के लिए किया जाता है। 
छठ पूजा कैलेंडर 2023
छठ पूजा का पहला दिन    नहाय-खाय                    17 नवंबर, दिन शुक्रवार
छठ पूजा का दूसरा दिन    खरना (लोहंडा)                    18 नवंबर, दिन शनिवार
छठ पूजा का तीसरा दिन    छठ पूजा, संध्या अर्घ्य    19 नवंबर, दिन रविवार
छठ पूजा का चौथा दिन    उगते सूर्य को अर्घ्य, पारण    20 नवंबर, दिन सोमवार
 

सम्बंधित ख़बरें