अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

भोपाल [महामीडिया] अयोध्या राम मंदिर में आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 से 11.40 बजे के बीच कार्यक्रम होगा। रामलला के गर्भगृह के ऊपर यानी फर्स्ट फ्लोर में राम दरबार बनाया गया है। अयोध्या और काशी के 101 आचार्य वैदिक मंत्रों के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराएंगे। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और पूरा वातावरण वैदिक ऊर्जा से गुंजायमान है । 

सम्बंधित ख़बरें