उज्जैन के हरसिद्धि माता मंदिर में दीपमालिका प्रज्जवलित नहीं हो रही 

उज्जैन के हरसिद्धि माता मंदिर में दीपमालिका प्रज्जवलित नहीं हो रही 

भोपाल [ महामीडिया] उज्जैन के हरसिद्धि माता मंदिर में अधिकारियों की लापरवाही से अंधेरा पसरा है। मंदिर में बीते 27 दिनों से दीपमालिका प्रज्जवलित नहीं हुई है। जिन श्रद्धालुओं ने दीपमालिका प्रज्जवलित कराने के लिए अग्रिम बुकिंग करा रखी है, वे इंतजार कर रहे हैं। मंदिर प्रशासन का कहना है कि मामले में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है, आदेश आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में मराठाकालीन दो दीप स्तंभ हैं। इन्हें दीपमालिका कहा जाता है। भक्त मनोकामना पूरी होने पर दीपमालिका प्रज्जवलित कराते हैं। दिसंबर 2023 तक दीपमालिका की बुकिंग फुल है।

सम्बंधित ख़बरें