भाद्रपद पूर्णिमा आज

भाद्रपद पूर्णिमा आज


 

मैहर [महा मीडिया] 
आज 26 सितंबर 2026 को भाद्रपद पूर्णिमा है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 25 सितंबर, शुक्रवार के दिन रात में 11 बजकर 7 मिनट पर होगा। वहीं अगले दिन यानी 26 सितंबर, शनिवार को रात में 10 बजकर 19 मिनट तक पूर्णिमा तिथि व्याप्त रहेगी। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय शाम को 5 बजकर 57 मिनट पर होगा। पूर्णिमा का व्रत करने वाले जातक इस दिन शाम को चंद्रमा के दर्शन करते हैं और दूध के साथ चांद को अर्घ्य देने का विधान होता है। 


 

सम्बंधित ख़बरें