देव प्रबोधिनी एकादशी कल

देव प्रबोधिनी एकादशी कल

भोपाल [ महामीडिया] हरिप्रबोधिनी एकादशी शुक्रवार को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि चार माह तक शयन के बाद भगवान विष्णु इस दिन नींद से जागते हैं। इन चार महीनों में मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। प्रबोधिनी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। हालांकि, इस वर्ष मांगलिक कार्य 24 नवंबर से शुरू होंगे।शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल एकादशी का मान पूरे दिन और शाम 07:02 बजे तक है। पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र भी पूरे दिन और रात 01:49 बजे तक है। इस दिन सुबह ध्रुव योग 8:01 बजे तक है और उसके बाद हर्षण योग है।

सम्बंधित ख़बरें