नवीनतम
द्विजप्रिय गणेश चतुर्थी आज
भोपाल [महामीडिया ] आज 5 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि गुरुवार रात 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। 5 फरवरी को रात 12 बजकर 4 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही गुरुवार रात 10 बजकर 58 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज 5 फरवरी को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। भगवान गणेश के 32 स्वरूपों में द्विजप्रिय गणेश छठा स्वरूप माने जाते हैं। ‘द्विज’ का अर्थ है दो बार जन्म लेने वाला और शास्त्रों का ज्ञाता। इस स्वरूप में भगवान गणेश के चार मस्तक और चार भुजाएं मानी जाती हैं। मान्यता है कि द्विजप्रिय गणेश की पूजा से भक्त को उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और तीव्र बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।