नवीनतम
दीपावली पर्व अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में शामिल
भोपाल [महामीडिया] दीपावली पर्व को यूनेस्को ने अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। भारत की 15 धरोहरें पहले से अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में जगह बना चुकी हैं। इसमें दुर्गा पूजा, कुंभ मेला, वैदिक मंत्रोच्चार, रामलीला, छऊ नृत्य भी शामिल हैं। यूनेस्को ने आज बुधवार को इसकी घोषणा की और भारत को बधाई दी। इसके साथ ही घाना, जॉर्जिया, कांगो, इथियोपिया और मिस्र सहित कई देशों के सांस्कृतिक प्रतीक भी इस सूची में जुड़े हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा 'दिवाली हमारी सभ्यता की आत्मा है।'