द्वादशी भगवान विष्णु की पूजा का दिन 

द्वादशी भगवान विष्णु की पूजा का दिन 

भोपाल [ महामीडिया] वैशाख महीने की द्वादशी भगवान विष्णु की पूजा के लिए बहुत खास दिन माना गया है। इस दिन किए गए व्रत, पूजा और दान से मिलने वाला पुण्य कभी खत्म नहीं होता है। पद्म पुराण में लिखा है कि वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर एक चांडाल भगवान विष्णु की कमल से पूजा कर के पुण्यवान और राजा बन गया था।वराह पुराण के मुताबिक इस तिथि पर तांबे की उत्पत्ति हुई थी। ये धातु भगवान विष्णु की तपस्या करने वाले असुर के मांस से बनी। इसकी कथा है कि एक असुर ने सालों तक भगवान विष्णु की तपस्या कर वरदान में मांगा कि मरने के बाद मेरे शरीर की भी पूजा हो। भगवान विष्णु ने ये ही वरदान दिया।
 

सम्बंधित ख़बरें