10 जून को पहला सूर्य ग्रहण

10 जून को पहला सूर्य ग्रहण

भोपाल [ महामीडिया] पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए चंद्रमा पर बुद्ध पूर्णिमा पर पृथ्वी की छाया पड़ी थी। अब चंद्रमा पृथ्वी के सामने की ओर आकर पृथ्वी पर अपनी छाया देने की तैयारी में है। यह घटना भारतीय समयानुसार दोपहर 1बजकर 42 मिनिट पर आरंभ होगी तथा शाम 6बजकर 41 मिनिट पर समाप्त होगी। 10 जून को यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा अमावस्या के दिन पृथ्वी और सूर्य के बीच एक सीधी रेखा में आता है। तीनों पिंडों की स्थिति के आधार पर चार प्रकार के सूर्य ग्रहण होते हैं।

सम्बंधित ख़बरें