धनतरेस पर चार स्थिर लग्न के मुहूर्त 

धनतरेस पर चार स्थिर लग्न के मुहूर्त 

भोपाल [ महामीडिया] धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर को शुभ रहेगा। इसलिए इस वर्ष त्रयोदशी तिथि का मान 22 अक्टूबर 2022 दिन शनिवार को दिन में 04:33 बजे से 23 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को सायं 05:04 बजे तक है | गृहोपयोगी सामान त्रयोदशी तिथि के स्थिर लग्न में खरीदना श्रेयस्कर होता है | इस दिन 22 अक्टूबर को त्रयोदशी तिथी के शुरुआत दोपहर 1:30 बजे के बाद से 23 अक्टूबर को दिन में 2:38 बजे तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र ,ऐन्द्र अर्थात इंद्र योग सायं 5:05 तक एवं मित्र योगा  व्याप्त रहेगी। प्रदोष काल में ( सूर्यास्त के समय) में त्रयोदशी आरम्भ होने से धनतेरस और धन्वंतरि जयंती का पर्व इसी दिन मान्य रहेगा। इस दिन शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी शुभ फल प्रदायक होती है। 
त्रयोदशी तिथि में स्थिर लग्न - 
(1)-  22 अक्टूबर दिन शनिवार को स्थिर लग्न कुम्भ दोपहर बाद 04:36 से 5:05 बजे तक  खरीदारी शुभ फल प्रदायक होगी।
(2)- 22 अक्टूबर दिन शनिवार को स्थिर लग्न वृष रात में 08:42 से 10:54 बजे तक खरीदारी शुभ फल प्रदायक होगी।
(3)- 22 अक्टूबर दिन शनिवार को स्थिर लग्न मध्य रात्रि बाद 03:36 से 5:39 बजे रात तक एवं शुभ चौघड़िया के साथ 12:28 से 1:30 बजे तक  खरीदारी शुभ फल प्रदायक होगी।
(4)- 23 अक्टूबर दिन रविवार को स्थिर लग्न वृश्चिक सुबह 10:13 से 12:16 बजे तक। प्राप्त होने के कारण इस समय मे की गयी खरीदारी एवं माता लक्ष्मी का पूजन शुभफल दायी होता है | 
 

सम्बंधित ख़बरें