चारों ओर गणेश उत्सव की धूम

चारों ओर गणेश उत्सव की धूम

भोपाल [  महामीडिया] महर्षि महेश योगी संस्थान के ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम, छान में महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी की उपस्थिति में श्री गणेश स्थापना एवं  भगवान गणेश पूजन संपन्न किया गया। 121 वैदिक पंडितों ने मिलकर वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा श्री गणेश पूजन संपन्न करवाया। लगातार 10 दिनों तक ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम में सुबह एवं शाम यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। शनिवार से चारों ओर गणेश उत्सव की धूम हैं।  शहर में विभिन्न स्थानों पर पंडाल लगाए गए हैं। इनमें विधि विधान से गणपति विराजमान हैं। साथ ही लोग अपने घरों में भी गणपति को लेकर आये हैं  । नियमित रूप से पंडालों व घरों में पूजा-अर्चना हो रही है ।

सम्बंधित ख़बरें