माँ गंगा की आराधना का पर्व गंगा दशहरा आज

माँ गंगा की आराधना का पर्व गंगा दशहरा आज

भोपाल [ महामीडिया] गंगा दशहरा हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष के दशमी तिथि को मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन देवी गंगा धरती पर प्रकट हुई थीं। अन्य मान्यताओं के अनुसार यह भी कहा जाता है कि गंगा माता पृथ्वी पर भागीरथ के शापित पूर्वजों को मुक्त करने के लिए अवतरित हुई थीं। इस साल गंगा दशहरा आज मनाया जा रहा है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही इस दिन राशि अनुसार कुछ चीजों का दान किया जाए तो जीवन में आने वाल संकटों का नाश होता है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।  गंगा दशहरा इस बार 29 मई को 5 बजकर 36 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन यानी 30 मई को 02 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होने जा रहा है। गंगा दशहरा के दिन रवि योग और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है जोकि बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
 

सम्बंधित ख़बरें