त्रिवेणी संयोग में गंगा सप्तमी पर्व आज 

त्रिवेणी संयोग में गंगा सप्तमी पर्व आज 

भोपाल [ महामीडिया] सनातन धर्म में गंगा जयंती या गंगा सप्तमी का विशेष महत्व है. वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 27 मार्च 2023, गुरुवार के दिन वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, आज गंगा सप्तमी मनाई जाएगी। मान्यता है कि आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करने और मां गंगा की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है और सभी पापों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। साथ ही आज तीन अयंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। 
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि समाप्त- दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि प्रारंभ- 27 अप्रैल दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर
पुनर्वसु नक्षत्र- सुबह 07 बजे तक
धृति योग- सुबह 08 बजकर 48 मिनट तक
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 17 मिनट से सुबह 05 बजकर 01 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 52 मिनट से शाम 07 बजकर 14 मिनट तक
गुरु पुष्य योग- सुबह 07 बजे से पूर्ण रात्रि
अमृत सिद्धि योग- सुबह 07 बजे से पूर्ण रात्रि तक

सम्बंधित ख़बरें