अनंत चतुर्दशी पर गणपित प्रतिमा विसर्जन आज 

अनंत चतुर्दशी पर गणपित प्रतिमा विसर्जन आज 

भोपाल [ महामीडिया] गणेश चतुर्थी के दसवें दिन यानी अनंत चतुर्दशी के दिन गणपित विसर्जन किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन बप्पा वापस अपने घर जाते हैं। ऐसे में उन्हें खुशी-खुशी विदा करना चाहिए। गणेश विसर्जन आज 28 सिंतबर गुरुवार के दिन किया जाएगा। हर साल भादो माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन को अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, इस दिन न सिर्फ 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन होता है बल्कि विष्णु भगवान की पूजा भी की जाती है।इस दिन भगवान विष्णु ने 14 लोकों की रक्षा करने के लिए चौदह रूप धारण किए थे, इसलिए यह पर्व खास माना जाता है। यही वजह है कि इस दिन विष्णु जी के अनंत रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही 14 गांठ वाला सूत्र कलाई पर बांधा जाता है।

सम्बंधित ख़बरें