चार धाम यात्रा के दौरान ग्रीन कार्ड अनिवार्य 

चार धाम यात्रा के दौरान ग्रीन कार्ड अनिवार्य 

 नईदिल्ली [ महामीडिया] केदारनाथ धाम के कपाट 25 और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे। चार धाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। व्यवसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड अनिवार्य होगा। ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड आनलाइन उत्तराखंड परिवहन विभाग की वेबसाइट पर बनेंगे। चार धाम यात्रा 22 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी।  यात्रा के लिए अन्य प्रांतों से लेकर 350 वाहन आरक्षित रखेंगे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत यात्रा पर जाने वाली प्रत्येक बस में डस्ट बैग और फर्स्ट एड बाक्स की व्यवस्था अनिवार्य की गई है।ग्रीन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जिसके भीतर वाहन संबंधी सभी जानकारियों का समावेश किया गया है। जिसमें फिटनेस, टैक्स, परमिट, बीमा, प्रदूषण आदि की जानकारी होगी। इसके ऊपर एक बारकोड होगा। ग्रीन कार्ड यात्रा वाहन के शीशे पर चस्पा किया जाएगा। चेक पोस्ट पर या यात्रा मार्ग पर स्कैन करके वाहन की जांच की जा सकती है। क्या है 

सम्बंधित ख़बरें