शक्ति और साधना  का पर्व गुप्त नवरात्र आज से 

शक्ति और साधना  का पर्व गुप्त नवरात्र आज से 

भोपाल [ महामीडिया] त्रिपुष्कर समेत कई शुभ संयोगों में शक्ति की साधना का पर्व गुप्त नवरात्र गुरुवार से शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर देवी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। नवरात्रि में साधक आराधना करेंगे।  आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकम गुरूवार 30 जून से गुप्त नवरात्र का शुभारंभ हुआ है, जिसका समापन महानंदा शुक्रवार आठ जुलाई को होगा।
हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्रि का महत्व होता है। गुप्त नवरात्रि तंत्र-मंत्र को सिद्ध करने वाली मानी गई है। कहा जाता है कि गुप्त नवरात्र में की जाने वाली पूजा से कई कष्टों से मुक्ति मिलती है। गुप्त नवरात्र में देवी के नौ स्‍वरूपों और दस महाविद्याओं का पूजन-अनुष्‍ठान किया जाता है। साधक गुप्‍त नवरात्र में तांत्रिक महाविद्याओं को भी सिद्ध करने के लिए मां दुर्गा की उपासना करते हैं। इसमें साधक अपनी साधना को गोपनीय रखता है। माना जाता है कि साधना और मनोकामना को जितना गोपनीय रखा जाए, सफलता उतनी अधिक मिलती है।
 

सम्बंधित ख़बरें