गुप्त नवरात्रि का समापन और भड़ली नवमी आज 

गुप्त नवरात्रि का समापन और भड़ली नवमी आज 

भोपाल [ महामीडिया] आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भड़ली नवमी कहते हैं। ये दिन विवाह और अन्य मांगलिक कामों के शुभ मुहूर्त माना जाता है। इस साल भड़ली नवमी शुभ मुहूर्त 27 जून, मंगलवार को है। इस दिन गुप्त नवरात्रि का समापन भी होता है।राजस्थान, गुजरात सहित उत्तर और मध्य भारत में भड़ली नवमी को अबूझ मुहूर्त के रूप में बहुत ही खास माना जााता है। कई लोग इस दिन बिना मुहूर्त देखे शादियां भी करते हैं। इस बार भड़ली नवमी पर रवियोग बन रहा है। जो की खरीदारी के लिए विशेष शुभ योग बन रहा है। इस दिन हर तरह की खरीदारी की जा सकती है। आज नवमी तिथि है। गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि बेहद खास मानी गई है। इस दिन देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि पूजन के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना के साथ ही गुप्त नवरात्रि का समापन हो जाता है। 

सम्बंधित ख़बरें