गुप्त नवरात्र पर्व आज से

गुप्त नवरात्र पर्व आज से

भोपाल [ महामीडिया] गुप्त नवरात्र में गुप्त रूप से दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। यही कारण है कि इसे गुप्त नवरात्र कहा जाता है। माना जाता है कि गुप्त नवरात्र में पूजा जितनी गुप्त रूप से की जाएगी, साधक की मनोकामना भी उतनी ही जल्दी पूरी होगी। तंत्र-मंत्र की साधना करने वाले लोगों के लिए गुप्त नवरात्र का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। साल 2024 में माघ माह गुप्त नवरात्र आज 10 फरवरी, शनिवार से शुरू हो रहे हैं। इनका समापन रविवार 18 फरवरी को होगा । गुप्त नवरात्र में पूजन के दौरान दस महाविद्या स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। इस स्तोत्र के पाठ से सभी बाधाएं दूर होती हैं। 

सम्बंधित ख़बरें