त्रिपुष्कर योग में आज से गुप्त नवरात्र 

त्रिपुष्कर योग में आज से गुप्त नवरात्र 

भोपाल [ महामीडिया] त्रिपुष्कर सहित कई शुभ संयोगों में मां दुर्गा जी की साधना होगी। गुप्त नवरात्र सोमवार 19 जून से शुरू हो रहे हैं, जो 27 जून तक चलेंगे। देवी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। नवरात्र में साधक विशेष आराधना कर मां का पूजन अर्चन करेंगे। एक वर्ष में चार नवरात्र होते हैं। इनमें चैत्र और अश्विन महीने में प्रकट नवरात्र होते हैं। वहीं माघ और आषाढ़ महीने में आने वाली नवरात्र को गुप्त माना जाता है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकम सोमवार 19 जून से गुप्त नवरात्र का शुरू होंगे। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 18 जून को सुबह 10:06 बजे से हुई है। जिसका समापन 19 जून को सुबह 11: 26 पर हो जाएगा। ऐसे में आषाढ़ गुप्त नवरात्र का शुभारंभ 19 जून सोमवार के दिन होगा। इस दिन वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जो 19 जून को रात्रि एक बजे शुरू होगा और इसका समापन 20 जून को रात्रि 1:15 पर हो जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें