चार राजयोगों में मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा 

चार राजयोगों में मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा 

नईदिल्ली [ महामीडिया] आषाढ़ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। महर्षि वेद व्यास को चारों वेदों का ज्ञान था। इस साल गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल गुरु पूर्णिमा पर 4 राज योग बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है।रु पूर्णिमा पर ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से चार राजयोग बन रहे हैं। इस दिन गुरु, मंगल, बुध और शनि की स्थिति शुभ रहेगी। ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण रुचक, हंस, शश और भद्र योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही इस दिन बुधादित्य योग का भी निर्माण हो रहा है। यही कारण है कि गुरु पूर्णिमा इस साल की खास मानी जा रही है।गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई, बुधवार को है। गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को सुबह करीब 4 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन गुरुवार, 14 जुलाई को देर रात 12 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी।
 

सम्बंधित ख़बरें