नवीनतम
हलहारिणी अमावस्या 9 जुलाई को
भोपाल [ महामीडिया] हलहारिणी अमावस्या शुक्रवार 9 जुलाई को मनाई जाएगी। हिन्दू आषाढ़ मास में पड़ने वाली हलहारिणी अमावस्या का बहुत महत्व माना जाता है। किसानों के लिए यह शुभ दिन है। यह दिन किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आषाढ़ मास में पड़ने वाली इस अमावस्या के समय तक वर्षा ऋतु का आरंभ हो जाता है और धरती भी नम पड़ जाती है।फसल की बुआई के लिए यह समय उत्तम होता है। इसे आषाढ़ी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन किसान विधि विधान से हल का पूजन करके हरी-भरी फसल बनी रहने के प्रार्थना करते हैं ताकि घर में अन्न-धन की कमी कभी भी महसूस न हो। इस दिन हल पूजन तथा पितृ पूजन का विशेष महत्व है।इस दिन पितृ निवारण समस्त कष्ट दूर होते हैं। भूखे प्राणियों को भोजन कराने का विशेष महत्व अमावस्या के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं गोलियां बनाते समय भगवान का नाम लेते रहें। इसके बाद समीप स्थित किसी तालाब या नदी में जाकर ये आटे की गोलिया मछलियों को खिला दें।