आज चतुर्थी और शुक्रवार का सुखद संयोग 

आज चतुर्थी और शुक्रवार का सुखद संयोग 

भोपाल [ महामीडिया] शुक्रवार, 21 जुलाई को सावन अधिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। इस दिन पूजा-पाठ के नजरिए से कई शुभ योग बन रहे हैं। 21 जुलाई को सावन, अधिक मास, चतुर्थी और शुक्रवार का संयोग है। इन योगों में गणेश जी, शिव जी, लक्ष्मी-विष्णु के साथ ही शुक्र ग्रह की भी पूजा करें। भगवान विष्णु के अवतार बाल गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।सावन शिव जी का प्रिय महीना है, अधिक मास में विष्णु जी की पूजा की जाती है, चतुर्थी पर गणेश जी के लिए व्रत-उपवास किया जाता है और शुक्रवार को शुक्र ग्रह के लिए पूजन कर्म किए जाते हैं। ज्योतिष में नौ ग्रह बताए गए हैं। इनमें राहु-केतु छाया ग्रह ग्रह हैं। शेष 7 ग्रह सप्ताह के सातों दिनों के कारक ग्रह हैं। सूर्य रविवार का, चंद्र सोमवार का, मंगल मंगलवार का, बुध बुधवार का, गुरु गुरुवार का, शुक्र शुक्रवार का और शनि शनिवार का कारक ग्रह है। 

सम्बंधित ख़बरें