पांच शुभ संयोगों में हरियाली अमावस्या आज 

पांच शुभ संयोगों में हरियाली अमावस्या आज 

भोपाल [ महामीडिया] सावन मास का द्वितीय सोमवार आज अमावस्या तिथि में पड़ रहा है। इसलिए इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा। इस साल सावन के दूसरे सोमवार पर 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन सावन की हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या है। इसके अलावा रुद्राभिषेक के लिए शिववास और पुनर्वसु नक्षत्र भी है। वहीं हरियाली अमावस्या का शुभ संयोग भी है। आज के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद पूर्वजों के निमित्त पिंडदान एवं दानपुण्य किया जाता है। हरियाली अमावस्या का पर्व जीवन में पर्यावरण के महत्व का भी पर्व होता है।मान्यता है कि हरियाली अमावस्या के दिन पौधारोपण करने से जीवन के सारे कष्ट दोष दूर हो जाते हैं। इस दिन किसान अपने खेती में उपयोग करने वाले उपकरणों की पूजा कर ईश्वर से अच्छी फसल की कामना करते हैं। नगर के प्रमुख मंदिरों में हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। 
 

सम्बंधित ख़बरें