आज हरतालिका तीज का व्रत 

आज हरतालिका तीज का व्रत 

 भोपाल [ महामीडिया] आज सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी।  यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है।  यह पर्व भाद्रपद शुक्ल  तृतीया तिथि को मनाया जाता है।  इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखने का संकल्प लेती हैं।  वैसे तो इस दिन किसी भी समय हरितालिका व्रत पूजन किया जा सकता है।  लेकिन प्रातःकाल और प्रदोष काल में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा विशेष कल्याणकारी होती है।  इस बार इस पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 06 मिनट से सुबह 08 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।  
 

सम्बंधित ख़बरें