तीन शुभ योगों में हरतालिका तीज पर्व आज

तीन शुभ योगों में हरतालिका तीज पर्व आज

 भोपाल  [ महामीडिया]  हरतालिका तीज आज 6 सितंबर दिन शुक्रवार को मनाई जा रही है। हर साल यह भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाते हैं। इस साल की हरतालिका तीज के दिन रवि योग, शुक्ल योग और ब्रह्म योग है। आज सुहागन महिलाएं सरगी खाकर निर्जला व्रत रखी हैं। यह व्रत आज सूर्योदय से लेकर कल सूर्योदय तक बिना अन्न और जल का होगा. उसके बाद पारण करके व्रत को पूरा किया जाएगा। हरतालिका तीज की पूजा के लिए दो मुहूर्त एक सुबह में और एक शाम की है। यह व्रत अखंड सौभाग्य यानी पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए रखते हैं।

हरतालिक तीज 2024 मुहूर्त
हरतालिक तीज पूजा का सुबह का मुहूर्त: 06:02 बजे से 8:33 बजे तक
हरतालिक तीज पूजा का शाम का मुहूर्त: 06:36 बजे के बाद से

ब्रह्म मुहूर्त: 04:30 बजे से 05:16 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: 11:54 बजे से दोपहर 12:44 बजे तक

सम्बंधित ख़बरें