हरतालिका तीज 30 अगस्त  को 

हरतालिका तीज 30 अगस्त  को 

भोपाल [ महामीडिया] हरतालिका तीज व्रत इस बार दुर्लभ योग में मनाया जाएगा। इस बार तीज व्रत में महिलाओं को शुभ और सौम्य योग की प्राप्ति होगी। पंचाग के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को किया जाता है । हस्त एवं चित्रा नक्षत्र, कन्या राशि और शुभ योग एवं सौम्य योग में यह महाव्रत 30 अगस्त मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। दुर्लभ संयोग शुभ योग हस्त एवं चित्रा नक्षत्र के कारण बन रहा है। साथ ही सौम्य योग में शिव पार्वती का पूजन किया जाएगा। वहीं हरतालिका तीज पर पूजा के लिए सबसे शुभ समय शाम को 5 बजकर 20 मिनट से रात को 8 बजकर 59 मिनट तक है। जिस समय हरतालिका तीज की पूजा की जाएगी उस समय शुभ योग लगा रहेगा, जिसमें महिलाओं द्वारा हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखेंगी और देवी माता पार्वती का पूजन कर अपने पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करेंगी।

सम्बंधित ख़बरें