होलाष्टक 28 फरवरी से प्रारंभ होंगे

होलाष्टक 28 फरवरी से प्रारंभ होंगे

भोपाल [ महामीडिया] इस साल 28 फरवरी से होलाष्टक शुरू हो जाएंगे और 7 मार्च तक रहेंगे। होलिका दहन 7 मार्च 2023 को होगा। वहीं 8 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी। आइए जानते हैं कब से लग रहे हैं होलाष्टक और इन दिनों कौन से कार्य करने से बचना चाहिए। होलाष्टक का अर्थ होली के आठ दिनों से होता है। वेद-शास्त्रों के अनुसार इन आठ दिन में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। होलाष्टक फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होकर पूर्णिमा तक लगे रहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें