सात मार्च को होलिका दहन पर्व 

सात मार्च को होलिका दहन पर्व 

उज्जैन  [ महामीडिया] फाल्गुन महीने की पूर्णिमा सोमवार की पूरी रात रहेगी और मंगलवार को दिनभर। इसलिए होलिका दहन 6 और 7 की दरमियानी रात होगा। वहीं, स्नान-दान, व्रत-पूजा के लिए 7 का पूरा दिन शुभ रहेगा। इस तिथि को धर्मग्रंथों में पर्व कहा गया है। इस दिन भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। तीर्थ या पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। इस दिन किए गए दान और उपवास से अक्षय फल मिलता है । फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि वसंत ऋतु के दौरान आती है। इसलिए इसे वसंतोत्सव भी कहा जाता है। इस दिन होलिका दहन किया जाता है। इस दिन समुद्र मंथन से लक्ष्मीजी प्रकट हुई थीं। इसलिए देश की कुछ जगहों पर लक्ष्मी जी की विशेष पूजा की जाती है।

सम्बंधित ख़बरें