म.प्र.में धार्मिक नगरी मैहर का महत्व बढ़ा

म.प्र.में धार्मिक नगरी मैहर का महत्व बढ़ा

मैहर  [ महामीडिया] म.प्र. के धार्मिक स्थलों में देसी टूरिस्ट्स का फेवरेट मैहर है। यहां 6 महीने में 44 लाख से ज्यादा भक्तों ने शारदा मैया के दर्शन किए हैं। इसके बाद चित्रकूट में 14 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। विदेशियों को पन्ना के टाइगर पसंद आ रहे हैं। यहां पिछले 6 महीने में 77 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे हैं।मध्यप्रदेश में 2 साल से देसी पर्यटकों की खास पसंद मैहर और चित्रकूट बना हुआ है, जबकि विदेशियों की पहली पसंद पन्ना है। ट्रेंड देखें तो 100 में से 33 देसी टूरिस्ट्स मैहर या चित्रकूट जाते हैं, जबकि 100 में से 85 टूरिस्ट्स पन्ना जाते हैं। प्रदेश में 1 जनवरी से 30 जून तक पौने 2 करोड़ देसी पर्यटक पर्यटन, धार्मिक, ऐतिहासिक और शहरी क्षेत्रों में पहुंचे इनमें से करीब 58 लाख पर्यटक दोनों जगह गए। इधर, 91 हजार विदेशी टूरिस्ट्स में से 77 हजार ने पन्ना के टाइगर देखे।

सम्बंधित ख़बरें