भगवान महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब

भगवान महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब

भोपाल [ महामीडिया] श्रावण मास के छठे रविवार को भगवान महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा । दिनभर में चार लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। सुबह भस्म आरती में 43 हजार से अधिक भक्तों को चलायमान व्यवस्था से भगवान के दर्शन कराए गए । शनिवार की रात 12 बजे से देशभर से आए श्रद्धालु भस्म आरती दर्शन के लिए कतार में खड़े हो गए थे। रात तीन बजे मंदिर के पट खुलने के बाद निर्धारित व्यवस्था अनुसार, अनुमति प्राप्त भक्तों को बैठने के लिए प्रवेश दिया गया। इसके बाद सामान्य दर्शनार्थियों का प्रवेश शुरू हुआ। सुबह पांच बजे भस्म आरती संपन्न होने तक 43 हजार 258 भक्तों ने चलायमान व्यवस्था से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद रात 11 बजे मंदिर के पट बंद होने तक निरंतर दर्शन का सिलसिला चला। मंदिर प्रशासन के अनुसार चार लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए।

सम्बंधित ख़बरें