धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

नई दिल्ली[ महामीडिया ] पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी  धूमधाम से मनाई गई। मथुरा से लेकर द्वारका तक श्रद्धालुओं ने कृष्ण का जन्मोत्सव नाचते गाते हुए मनाया। ब्रज के सभी मंदिरों में बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया। कृष्ण-कन्हैया का अभिषेक और पूजन किया गया। फिर भोग लगाया गया। हालांकि, कोरोना संकट की वजह से भक्तों की कमी ने उत्सव के उत्साह को काफी प्रभावित जरूर किया। वहीं मथुरा, वृंदावन समेत देश के सभी बड़े मंदिरों ने भक्तों के लिए उत्सव के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की थी।बांके बिहारी के आगमन को लेकर मंदिरों की सजावट अद्भुत थी। पुष्प, लताएं, पत्ते, कलियां और बिजली के बल्ब की लड़ियां सब कुछ मिलकर बहुत सुन्दर छटा पैदा कर रही थी। किशन-कन्हैया को भी अलग-अलग नई सुन्दर पोशाक पहनायी गई थी, मोरपंख मुकुट और बांसुरी के साथ उनकी सज्जा काफी आकर्षक थी। जन्मोत्सव पर ठाकुरजी को रेशम, जड़ी और रत्न प्रतिकृति से बनी पोशाक धारण कराई गई थी।

सम्बंधित ख़बरें