ज्येष्ठ पूर्णिमा आज 

ज्येष्ठ पूर्णिमा आज 

भोपाल [ महामीडिया] आज14 जून मंगलवार को ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा है। इस तिथि को वट सावित्री पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। आज सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, संतान प्राप्ति और सुख-सौभाग्य की कामना से व्रत रखते हुए वट (बरगद) वृक्ष का पूजन करेंगी। वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास माना जाता हैं। अत: इस वृक्ष की पूजा करने से सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का पुण्य फल मिलता है। मान्यता है कि वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। बरगद के पेड़ की आयु सैकड़ों साल होती है।

सम्बंधित ख़बरें