करवा चौथ कल

करवा चौथ कल

भोपाल [ महामीडिया] महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व सबसे ज्यादा महत्व रखता है। अखंड सुहाग की कामना को लेकर करवा चौथ का विशिष्ट स्थान है । इस दिन सुहागिन महिलाएं निराहार व्रत का पालन करती हैं। करवा चौथ के दिन संध्याकाल में चंद्रमा दर्शन से पहले अपने इष्ट देव की पूजा के साथ शिव परिवार की पूजा का विधान है। करवा चौथ व्रत में चंद्र दर्शन और चंद्र पूजन का विधान है। इस बार करवा चौथ कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी रविवार को उदया तिथि में होगी। करवा चौथ पूजन का मुहूर्त शाम 5.17 बजे से 6:33 मिनट तक है और करवा चौथ का समय सुबह 5.17 बजे से शाम 7.29 बजे तक रहेगा। करवा चौथ व्रत के दिन चंद्रोदय का समय शाम 7 बजकर 29 मिनट तक है।

सम्बंधित ख़बरें