करवा चौथ पर्व आज

करवा चौथ पर्व आज

भोपाल [ महामीडिया] महिलाओं का पवित्र करवा चौथ पर्व आज संपूर्ण भारत में महिलाओं का पवित्र करवा चौथ पर्व आज 10 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं बहुत कठिन व्रत रखकर चांद को देखने के बाद अपने व्रत की पूर्णता करती हैं। भारतीय संस्कृति में सुहागिन महिलाएं इस पर्व को अपने पति की कुशलता एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ रखती हैं। इस दिन विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के पश्चात ही अन्न एवं जल का ग्रहण करना इस कठिन व्रत की एक प्रमुख विशेषता है। इस वर्ष करवा चौथ और भी खास बन गया है क्योंकि इस दिन सिद्धि योग और शिववास योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं जिन्हें व्रत के फल को कई गुना बढ़ाने वाला माना जाता है। 

करवा चौथ शुभ योग 2025

कृतिका नक्षत्र: सायं 5 बजकर 31 मिनट तक 

  • सिद्ध योग: सायं 5 बजकर 41 मिनट तक 
  • इसके बाद व्यतीपात योग प्रारंभ होगा।
  • चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे।

सम्बंधित ख़बरें