रुकावट के बाद केदारनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू

रुकावट के बाद केदारनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू

भोपाल [ महामीडिया] 

केदारनाथ यात्रा को एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए रविवार सुबह प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया था जिसे आज फिर शुरू कर दिया गया है । यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिया गया है । 

सम्बंधित ख़बरें