कुंभ संक्रांति 13 फरवरी को 

कुंभ संक्रांति 13 फरवरी को 

 भोपाल [ महामीडिया] 13 फरवरी, सोमवार को सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ में आ जाएगा। इस दिन कुंभ संक्रांति मनेगी। इस दिन सूर्य, सुबह करीब 10 बजे राशि बदलेगा। इसलिए स्नान-दान के लिए पुण्य काल इसी दिन रहेगा। कुंभ संक्रांति को बहुत खास माना गया है। क्योंकि इस समय माघ महीने का शुक्लपक्ष, गुप्त नवरात्र, वसंत पंचमी, रथ सप्तमी और जया एकादशी जैसे खास पर्व आते हैं। इसके बाद पतझड़ की आने की शुरुआत होने लगती है। मौसम में बदलाव आते हैं। फिर मीन और मेष संक्रांति के दौरान वसंत ऋतु और उसके बाद हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस बार सूर्य संक्रांति 13 फरवरी, 2023 सोमवार के दिन पड़ रही है. इसका शुभ मुहूर्त सुबह 09:57 मिनट पर सूर्य मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे । 

सम्बंधित ख़बरें