
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को
नईदिल्ली [ महामीडिया] 24 अक्टूबर को दिवाली और और 25 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। ये आंशिक ग्रहण है और देश में कई जगहों पर दिखेगा भी। इसलिए ये धार्मिक नजरिये से भी खास रहेगा। इससे पहले 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण हुआ था, लेकिन वो देश में नहीं दिखा। खगोल वैज्ञानिक के मुताबिक ये ग्रहण देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में बेहतर ढंग से दिखेगा। वहीं, देश के पूर्वी हिस्सों में ये नहीं दिख पाएगा, क्योंकि उन जगहों पर सूर्यास्त हो चुका होगा। इसके अलावा यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य पूर्व और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में भी ये आकाशीय घटना दिखेगी।