
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण शनिचरी अमावस्या पर
भोपाल [ महामीडिया] सूर्य ग्रहण का भारत में सूतक पातक दोष मान्य नहीं होगा। शनि की साढ़ेसाती, शनि की ढैया, महादशा अंतर्दशा से पीड़ित जातकों को उपाय करने से मिलेगी राहत। हाल ही में सबसे लंबी अवधि वाला चंद्र ग्रहण लगा था। इस खगोलीय घटना के 15 दिन बाद अब शनिवार 4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। साल 2021 का यह दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। खास बात यह है। कि सूर्य ग्रहण के समय शनिचरी अमावस्या का संयोग होगा।